Gold Price Today: सोने में राहत, आज 17 फरवरी को हुआ सस्ता; 10 बड़े शहरों में इतना है भाव

Gold Rate Today: हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 78890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86060 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 78890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86060 रुपये प्रति 10 ग्राम है

अपडेटेड Feb 17, 2025 पर 7:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 89000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में थोड़ी राहत है। सोमवार, 17 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 86210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड 600 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 550 रुपये सस्ता हुआ। दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 89000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। देश 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की लेटेस्ट कीमत कितनी है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 86210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 86060 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत 78890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता, चेन्नई में कीमत

चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 78890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 86210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 78890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 78940 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 86110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Business Idea: सिर्फ एक बंद कमरे में शुरू करें यह सुपर डिमांड वाला बिजनेस, किस्मत के खुल जाएंगे ताले, हो जाएंगे मालामाल

चांदी का भाव

सोने की ही तरह चांदी में भी गिरावट है। 17 फरवरी को यह 100 रुपये टूटकर 100400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। बीते सप्ताह चांदी की कीमत 1000 रुपये बढ़ी थी। शुक्रवार, 14 फरवरी को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी के हाजिर भाव में 2,000 रुपये की तेजी आई थी। एशियाई कारोबार में कॉमेक्स चांदी वायदा लगभग 4 प्रतिशत बढ़कर 34 डॉलर प्रति औंस पर रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।