Gold Price Today: इंदौर में आज सोना 750 रुपये हुआ महंगा, चांदी में 1700 रुपये की आई तजी

Gold Price Today: आज सोमवार को सोने को दिल्ली, इंदौर, मुंबई जैसे देश के सभी शहरों में सोने के भाव में बड़ी तेजी नजर आई। 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड के दाम 7500 रुपये तक की बढ़त नजर आई

अपडेटेड May 20, 2024 पर 9:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Prices: दिल्ली और इंदौर में महंगा हुआ सोना।

Gold Price Today: आज सोमवार को सोने को दिल्ली, इंदौर, मुंबई जैसे देश के सभी शहरों में सोने के भाव में बड़ी तेजी नजर आई। 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड के दाम 7500 रुपये तक की बढ़त नजर आई। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 74,760 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, इंदौर में सोने का भाव 74,240 रुपये पर रहा। चांदी का रेट इंदौर में 88,200 रुपये रहा।

इंदौर में सोने-चांदी का भाव

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में सोमवार को‌ सोना 750 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 1700 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी शनिवार की तुलना में हुई। कारोबारियों के अनुसार सोना-चांदी के औसत भाव इस प्रकार रहे।


सोना 74250 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 88200 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति नग।

दिल्ली में आज सोने का भाव

10 मई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 68,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 74,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 68,390 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 74,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 68,440 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 74,6600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Gold Price Today: 75000 पर पहुंचने को तैयार गोल्ड, 93000 पर चांदी, चेक करें रेट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।