Gold Price Today in Delhi: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,150 रुपये बढ़कर 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस तरह सोने का भाव अपने उच्चतम स्तर के करीब है। इससे पहले गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोना 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
