Gold Price Today: सोने ने आज लगाई छलांग, जानिए आज कितना महंगा हुआ गोल्ड

Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का रेट में तेजी रही। सोने का भाव 61,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने का भाव 201 रुपये की बढ़त के साथ 61,370 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। चांदी का भाव 30 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 77,285 रुपये पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड May 09, 2023 पर 1:11 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: आज सोने के भाव ने लगाई छलांग।

Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का रेट में तेजी रही। सोने का भाव 61,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने का भाव 201 रुपये की बढ़त के साथ 61,370 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। चांदी का भाव 30 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 77,285 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

सोने के भाव में रही तेजी 

कल सोने का भाव 61,169  रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 201 रुपये चढ़कर 61,370 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी बढ़त रही। 22 कैरेट गोल्ड 184 रुपये चढ़कर 56,214 रुपये पर कारोबार कर रहा है।


IBJA पर सोने-चांदी का रेट 

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 9 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 8 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 61370 61169 201
Gold 995 (23 कैरेट) 61125 60925 200
Gold 916 (22 कैरेट) 56214 56030  184
Gold 750 (18 कैरेट) 46027 45876 151
Gold 585 ( 14 कैरेट) 35901 35783 118
Silver 999 76285 Rs/Kg 76315 Rs/Kg 30 Rs/Kg

गोल्ड के भाव में रहेगी तेजी

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।

ये रहा बड़े शहरों में 22 कैरेट गोल्ड का रेट। ये रहा बड़े शहरों में 22 कैरेट गोल्ड का रेट।

एक महीने में 13% बढ़ जाएगा पैसा, इन तीन शेयरों पर लगाएं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।