Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹1910 महंगा, चेक करें 10 बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today in India: सोने की देश के अंदर कीमतें डॉमेस्टिक और ग्लोबल दोनों फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं। हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत वर्तमान में 89450 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 97580 रुपये प्रति 10 ग्राम है

अपडेटेड Apr 20, 2025 पर 7:48 AM
देश का सोना आयात मार्च महीने में 192.13 प्रतिशत बढ़कर 4.47 अरब डॉलर हो गया।

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में तेजी जारी है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 1910 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 1750 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का वर्तमान भाव 97,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत कितनी हो गई है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 97730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 89600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 89450 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 97580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 97730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 89600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 89450 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 97580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 89500 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 97630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Business Idea: टी-शर्ट प्रिंटिंग का बिजनेस कर देगा मालामाल, कम पैसे लगाकर ऐसे करें शुरू

चांदी का भाव

दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो सप्ताह के दौरान उतारचढ़ाव देखने के बाद इसका भाव 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर ही है। इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार, 19 अप्रैल को‌ चांदी का औसत भाव 97200 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

सोने का आयात मार्च में 192 प्रतिशत बढ़ा

देश का सोना आयात (Gold Import) मार्च महीने में 192.13 प्रतिशत बढ़कर 4.47 अरब डॉलर हो गया। वित्त वर्ष 2024-25 में गोल्ड इंपोर्ट 27.27 प्रतिशत बढ़कर 58 अरब डॉलर रहा। वित्त वर्ष 2023-24 में यह 45.54 अरब डॉलर था।चांदी का आयात मार्च में 85.4 प्रतिशत घटकर 11.93 करोड़ डॉलर रह गया। यह वित्त वर्ष 2024-25 में 11.24 प्रतिशत घटकर 4.82 अरब डॉलर पर आ गया। करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ स्विट्जरलैंड, भारत के लिए सोने के आयात का सबसे बड़ा स्रोत है। इसके बाद 16 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ संयुक्त अरब अमीरात और लगभग 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दक्षिण अफ्रीका का स्थान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।