Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹580 महंगा, चेक करें 10 बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today in India: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 98210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हैदराबाद में 24 कैरेट की कीमत 98210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमत में 1900 रुपये की तेजी आई

अपडेटेड Apr 27, 2025 पर 7:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश का सोना आयात मार्च महीने में 192.13 प्रतिशत बढ़कर 4.47 अरब डॉलर हो गया।

Gold Rate Today: सोने के दाम में लगातार तेजी आ रही है। भाव 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का लेवल देखने के बाद नीचे आया, लेकिन लगता है कि यह जल्द ही एक बार फिर इस लेवल पर पहुंच जाएगा। 24 कैरेट गोल्ड 98310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 580 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 570 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत कितनी है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 98310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 90170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 90020 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 98210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 98310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 90170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 90020 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 98210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 90070 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 98260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Gold Price Crash: 12 महीने में 25% सस्ता हो जाएगा सोना, दिग्गज गोल्ड प्रोड्यूसर कंपनी के CEO की भविष्यवाणी

चांदी का भाव

दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो सप्ताह के दौरान इसकी कीमत में 1900 रुपये की तेजी आई। 27 अप्रैल को चांदी का भाव 1,01,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। इंदौर के सराफा बाजार में शुक्रवार, 25 अप्रैल को‌ चांदी का औसत भाव 500 रुपये की गिरावट के साथ 98900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

सोने का आयात मार्च में 192 प्रतिशत बढ़ा

देश का सोना आयात (Gold Import) मार्च महीने में 192.13 प्रतिशत बढ़कर 4.47 अरब डॉलर हो गया। वित्त वर्ष 2024-25 में गोल्ड इंपोर्ट 27.27 प्रतिशत बढ़कर 58 अरब डॉलर रहा। वित्त वर्ष 2023-24 में यह 45.54 अरब डॉलर था। चांदी का आयात मार्च में 85.4 प्रतिशत घटकर 11.93 करोड़ डॉलर रह गया। यह वित्त वर्ष 2024-25 में 11.24 प्रतिशत घटकर 4.82 अरब डॉलर पर आ गया।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।