Gold Price Today: सोने में फिर आई गिरावट, 5 दिसंबर की सुबह इतना है भाव

Gold Price Today: मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 129650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बेंगलुरु में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 118840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी 5 दिसंबर की सुबह गिरावट है

अपडेटेड Dec 05, 2025 पर 8:17 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,197.10 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में फिर से गिरावट है। 5 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव गिरकर 129800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में कीमत 118990 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की अगले हफ्ते होने वाली नीतिगत बैठक से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। वैश्विक बाजारों में भी सोना नीचे आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,197.10 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट क्या है...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 129800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 118990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 118840 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 129650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 129650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 118840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 118990 129800
मुंबई 118840 129650
अहमदाबाद 118890 129700
चेन्नई 118840 129650
कोलकाता 118840 129650
हैदराबाद 118840 129650
जयपुर 118990 129800
भोपाल 118890 129700
लखनऊ 118990 129800
चंडीगढ़ 118990 129800

ताजा अमेरिकी रोजगार आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर में पेरोल में गिरावट आई। साल 2023 के बाद का सबसे खराब डेटा दर्ज किया गया। इससे फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर कटौती के अनुमान बढ़ गए हैं। अगर ऐसा हुआ तो सोने में और तेजी आ सकती है। ब्याज दर घटने से बॉन्ड कम आकर्षक हो जाते हैं। नतीजतन, निवेशक सोने जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं। फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग 9-10 दिसंबर को होने जा रही है।

Personal Loan: पर्सनल लोन बंद करने का क्या होगा असर, क्रेडिट स्कोर ऊपर जाएगा या नीचे? जानिए डिटेल

चांदी की कीमत

सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी 5 दिसंबर की सुबह गिरावट है। चांदी 190900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 57.34 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।