Gold Rate Today: सोने के भाव में गिरावट का रुख जारी है। 6 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 154560 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। मुंबई में कीमत 154410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। ग्लोबल लेवल पर बिकवाली और डॉलर की मजबूती इस गिरावट के कारण हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4826.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141540 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जेपी मॉर्गन ने उम्मीद जताई है कि साल के आखिर तक सोने की कीमतें 6300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएंगी। सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की ओर से डिमांड के चलते ऐसा होगा। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल-बैंकों की ओर से सोने की खरीद 800 टन रह सकती है।
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट है। 6 फरवरी की सुबह कीमत लुढ़ककर 299900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 30 जनवरी को चांदी का भाव 4 लाख रुपये से ज्यादा था। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 76.26 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। निर्मल बंग सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और कमोडिटीज रिसर्च हेड कुणाल शाह का कहना है कि चांदी में तेजी का दौर अभी के लिए खत्म हो गया है। अब किसी भी उछाल का इस्तेमाल इसे बेचने के लिए किया जाना चाहिए, खरीदने के लिए नहीं। बहुत ज्यादा और अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के कारण यह मेटल लगभग ट्रेड करने लायक नहीं रह गया है।