Gold Price Today: सोने का भाव और बढ़ा, चांदी ₹4.10 लाख के पार; ये हैं लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और भूराजनीतिक तनावों के बीच सेफ एसेट के तौर पर बढ़ती मांग ने सोने की कीमतों को बढ़ावा दिया। चांदी को निवेश के साथ-साथ मजबूत औद्योगिक मांग का भी फायदा मिल रहा है

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 9:24 AM
Story continues below Advertisement
सोसाइटे जेनरल का अनुमान है कि साल के आखिर तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा।

Gold Rate Today: सोने की कीमत में तेजी का सिलसिला कायम है। 30 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 179010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 164110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5595.02 डॉलर प्रति औंस है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और भूराजनीतिक तनावों के बीच सेफ एसेट के तौर पर बढ़ती मांग ने कीमतों को बढ़ावा दिया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को साफ तौर पर आने वाले वक्त में एक और जंग हो सकने का संकेत दिया। इसे ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से जोड़ा जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि हमने 8 युद्ध सुलझा लिए हैं, और हमें लगता है कि जल्द ही एक और होने वाला है। लेकिन उम्मीद है कि हम मसले को जल्द ही सुलझा लेंगे।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 179010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 164110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 163960 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 178860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 178860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 163960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 164110 179010
मुंबई 163960 178860
अहमदाबाद 164010 178910
चेन्नई 163960 178860
कोलकाता 163960 178860
हैदराबाद 163960 178860
जयपुर 164110 179010
भोपाल 164010 178910
लखनऊ 164110 179010
चंडीगढ़ 164110 179010

एनालिस्ट्स को सोने में और तेजी आने की गुंजाइश दिख रही है। सोसाइटे जेनरल का अनुमान है कि साल के आखिर तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। इस बीच, मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि रैली जारी रह सकती है और बुल केस में सोना 5700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।

सिल्वर में तेजी से निवेशकों की हुई चांदी, इन 10 सिल्वर ईटीएफ ने दिए 270% से ज्यादा रिटर्न

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो 30 जनवरी की सुबह कीमत बढ़कर 410100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 120.45 डॉलर प्रति औंस के पीक पर है। चांदी को निवेश के साथ-साथ मजबूत औद्योगिक मांग का भी फायदा मिल रहा है। देश के अंदर चांदी का भाव इस साल अब तक 69.2 प्रतिशत चढ़ चुका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।