सोने की कीमत में गिरावट बरकरार है। 6 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 163020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। मुंबई में कीमत 162870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले 5 मार्च को निवेशकों की मुनाफासूली से दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 7,600 रुपये या 4.4 प्रतिशत टूटकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की बढ़ी मांग को, ऊंचे स्तर पर भारी मुनाफावसूली ने बेअसर कर दिया।
28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व के कई देशों पर भी हमले किए हैं। इजराइल के हमले के पहले दिन ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 163020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 149440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 149290 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 162870 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 162870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 149290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी 6 मार्च की सुबह गिरावट दिख रही है। कीमत 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 27,700 रुपये या 9.23 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 2,72,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 84.11 डॉलर प्रति औंस है।