Gold Rate Today: सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी बरकरार है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 880 रुपये बढ़ गया है। राजधानी दिल्ली में कीमत 99860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह एक सप्ताह में 800 रुपये महंगा हुआ है। ICICI ग्लोबल मार्केट्स ने कहा है कि इस कैलेंडर ईयर की दूसरी छमाही यानि कि जुलाई-दिसंबर में गोल्ड में तेजी देखने को मिलेगी। इससे इस साल के अंत तक कीमत 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चली जाएगी। देश के 10 बड़े शहरों में इस वक्त लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...
