Gold Rate Today: देश में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत पिछले एक सप्ताह में 160 रुपये बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 100 रुपये महंगा हो गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का वर्तमान भाव 89980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। शुक्रवार, 21 मार्च को सोने में गिरावट दर्ज की गई थी। वैश्विक बाजारों में सोने के भाव में कमजोरी और मुनाफावसूली के चलते ऐसा हुआ। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत कितनी है, आइए जानते हैं...
