Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ और सस्ता, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक गिरे दाम; चेक करें नए रेट

Gold Price Today: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 159200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट का भाच 159050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में कीमत 160680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है

अपडेटेड May 25, 2026 पर 7:44 AM
Story continues below Advertisement
अंंतराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,570.88 डॉलर प्रति औंस पर है।

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 25 मई की सुबह ज्यादातर शहरों में सोना सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 159200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वीकली बेसिस पर दाम की बात करें तो बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2130 रुपये तक बढ़ी। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1950 रुपये तक महंगा हुआ।

दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत बढ़ी है। इसके पीछे कारण है डॉलर और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट। अंंतराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 1.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,570.88 डॉलर प्रति औंस पर है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ समझौता काफी हद तक तय हो गया है। डिटेल्स फाइनल होना बाकी है। इतना ही नहीं अमेरिका और ईरान के बीच एक अंतरिम शांति समझौते का पूरा ड्राफ्ट सामने आ गया है। कहा जा रहा है कि यह ऐतिहासिक समझौता शुरुआती तौर पर 60 दिनों के लिए लागू होगा, जिसे दोनों देशों की सहमति से आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इस दो महीने के युद्धविराम के दौरान दोनों देश परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक स्थायी समझौते पर पहुंचने के लिए बातचीत करेंगे।


देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 159200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 145940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 145790 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 159050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 160680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 159050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 145790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 145940 159200
मुंबई 145790 159050
अहमदाबाद 145840 159100
चेन्नई 147290 160680
कोलकाता 145790 159050
हैदराबाद 145790 159050
जयपुर 145940 159200
भोपाल 145840 159100
लखनऊ 145940 159200
चंडीगढ़ 145940 159200

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट बरकरार है। 25 मई की सुबह चांदी का भाव 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव भी बढ़ा है। यह 3.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 78.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।