Get App

Gold Price Today: लगातार गिर रहा सोना, नवरात्रि के 5वें दिन दिल्ली में ₹136040 पर आया 22 कैरेट

Gold Price Today: सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,083.94 डॉलर प्रति औंस पर है। दूसरी कीमती धातु चांदी भी लगातार सस्ती हो रही है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 7:48 AM
Gold Price Today: लगातार गिर रहा सोना, नवरात्रि के 5वें दिन दिल्ली में ₹136040 पर आया 22 कैरेट
एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,800 रुपये घटी।

देश में सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही है। नवरात्रि के 5वें दिन बुधवार को भी यह सिलसिला जारी है। 15 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 148400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,800 रुपये घटी। रुपये में मजबूती ने कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ाया। रुपये में मजबूती से डॉलर मूल्य वाली सोने-चांदी जैसी धातुओं का आयात सस्ता हो जाता है, जिससे घरेलू बाजार में उनकी कीमतों पर दबाव पड़ता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घरेलू मुद्रा को मजबूती देने के उद्देश्य से बीते वीकेंड में कई उपाय किए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,083.94 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 148400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 136040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें