Gold Rate Today: शुक्रवार, 24 अक्टूबर को भी सोने में गिरावट जारी है। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 126020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 22 कैरेट गोल्ड भी लुढ़का है। धनतेरस तक सोने में जबरदस्त तेजी थी और यह लगभग हर रोज नए पीक छू रहा था। लेकिन दिवाली बीतते ही कीमत गिरने लगी है। इसमें वैश्विक बाजारों में सोने में आई गिरावट का भी हाथ है। देश के 10 बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...
