Gold Price Today: सोना हुआ और सस्ता, दिल्ली में ₹142400 पर 24 कैरेट; वैश्विक भाव इस सप्ताह 3% गिरा

Gold Price Today: दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 130540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। निकट अवधि में घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने का अनुमान है। दूसरी कीमती धातु चांदी में भी 31 अक्टूबर की सुबह गिरावट है

अपडेटेड Oct 31, 2026 पर 8:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,880.97 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में गिरावट बरकरार है। 31 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 142250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी सोना फिसला है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में 1,300 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। निकट अवधि में घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने का अनुमान है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,880.97 डॉलर प्रति औंस पर है। यह अक्टूबर 2025 के बाद का इसका सबसे निचला स्तर है। सोने का वैश्विक भाव इस सप्ताह 2.9 प्रतिशत नीचे आया है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 142400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 130540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130390 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 142250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 142250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 130390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 130390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 130540 142400
मुंबई 130390 142250
अहमदाबाद 130440 142300
चेन्नई 130390 142250
कोलकाता 130390 142250
हैदराबाद 130390 142250
जयपुर 130540 142400
भोपाल 130440 142300
लखनऊ 130540 142400
चंडीगढ़ 130540 142400

ICICI बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, लॉन्ग टर्म FD पर बढ़ा ब्याज, अब ₹5 लाख की FD पर कितना मिलेगा रिटर्न?

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट है। 31 अक्टूबर की सुबह चांदी 209900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 8,300 रुपये गिरकर करीब 11 महीने के निचले स्तर पर आ गई। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 49 डॉलर प्रति औंस है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।