Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी गिरावट; अब क्या है रेट?

Gold Price Today: दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 148240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 161610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी 28 फरवरी की सुबह गिरावट है

अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 7:37 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Rate Today: सोने की कीमत में शनिवार, 28 फरवरी की सुबह गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 161710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में कीमत 161580 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर है।

जेपी मॉर्गन ने सोने की कीमतों के लिए अपना लॉन्ग-टर्म अनुमान बढ़ाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। वहीं 2026 के आखिर के लिए अपना अनुमान 6,300 डॉलर प्रति औंस पर बरकरार रखा है।जेपी मॉर्गन ने कहा है कि सोने में अभी भी स्ट्रक्चरल डायवर्सिफिकेशन का ट्रेंड जारी है और इसमें और बढ़ोतरी की गुंजाइश है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 161710 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 148110 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 161580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 148110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 148240 161820
मुंबई 148110 161580
अहमदाबाद 148140 161610
चेन्नई 148110 161580
कोलकाता 148110 161580
हैदराबाद 148110 161580
जयपुर 148240 161820
भोपाल 148140 161610
लखनऊ 148240 161820
चंडीगढ़ 148240 161820

Personal Loan Vs Credit Card, अचानक पैसों की जरूरत में कौन सा विकल्प है सही?

चांदी की कीमत

सोने की ही तरह दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी 28 फरवरी की सुबह गिरावट है। भाव 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,500 रुपये या लगभग एक प्रतिशत टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 89.72 डॉलर प्रति औंस पर है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।