Gold Rate Today: सोने की कीमत में लगातार आ रही तेजी थम गई है। 31 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 169340 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। मुंबई में कीमत 169190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,087.73 डॉलर प्रति औंस है। कमजोर वैश्विक रुझान, डॉलर में उछाल और निवेशकों की ओर से भारी मुनाफावसूली के कारण सोना फिसला।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 169340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 155240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 155090 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 169190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 169190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 155090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
एनालिस्ट्स को सोने में और तेजी आने की गुंजाइश दिख रही है। सोसाइटे जेनरल का अनुमान है कि साल के आखिर तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। इस बीच, मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि रैली जारी रह सकती है और बुल केस में सोना 5700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।
चांदी में जबरदस्त गिरावट है। 31 जनवरी की सुबह कीमत 45000 रुपये गिरकर 350000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले इसका भाव 4 लाख रुपये से ज्यादा था। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 95.26 डॉलर प्रति औंस पर है।