देश में सोने में आ रही गिरावट थम गई है। 13 जून की सुबह ज्यादातर शहरों में कीमत चढ़ी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 145830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में कीमत 145890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,000 रुपये बढ़कर 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,206.88 डॉलर प्रति औंस पर है।
अमेरिका-ईरान तनाव में कूटनीतिक समाधान के संकेतों से कीमती धातुओं में निवेशकों की दिलचस्पी फिर से बढ़ी। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, अमेरिकी डॉलर सूचकांक और बॉन्ड यील्ड का नीचे आना भी कारण है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 145830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 136360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 136210 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 145890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 150560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 145890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 136210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह ही चांदी की कीमत में भी तेजी लौटी है। 13 जून की सुबह कीमत 260100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 67.02 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।