Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹1910 महंगा, चांदी में ₹10000 का इजाफा; अभी ये है कीमत

Gold Price Today: देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। शुक्रवार, 10 अप्रैल को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई

अपडेटेड Apr 12, 2026 पर 7:23 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,777.17 डॉलर प्रति औंस है।

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी का दौर जारी है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 1910 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1750 रुपये बढ़ा है। आज 12 अप्रैल को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 152990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 152840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शुक्रवार, 10 अप्रैल को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,777.17 डॉलर प्रति औंस है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 140100 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 140100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 140250 152990
मुंबई 140100 152840
अहमदाबाद 140150 152890
चेन्नई 141000 153820
कोलकाता 140100 152840
हैदराबाद 140100 152840
जयपुर 140250 152990
भोपाल 140150 152890
लखनऊ 140250 152990
चंडीगढ़ 140250 152990

भारत के घरों में मौजूद है दुनिया के टॉप 10 केंद्रीय बैंकों से ज्यादा सोना, कई देशों की GDP से भी अधिक है वैल्यू

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर तेजी बरकरार है। यह 10000 रुपये महंगी हुई है। 12 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव 260000 रुपये प्रति किलोग्राम है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 3,800 रुपये या 1.6 प्रतिशत बढ़कर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 75.91 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।