देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट बरकरार है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 6680 रुपये तक फिसली है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 3400 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 14 जून को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 149230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। शुक्रवार, 12 जून को दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,000 रुपये बढ़कर 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,206.88 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 136800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 136650 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 149080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 151200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 136650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर गिरावट है। एक सप्ताह में भाव 5000 रुपये नीचे आया है। 14 जून की सुबह चांदी की कीमत 260000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 67.02 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।