Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹9430 महंगा, चांदी में ₹20000 का उछाल; चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में वीकली बेसिस पर शानदार तेजी दर्ज की गई है

अपडेटेड Mar 01, 2026 पर 8:07 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5172.17 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी बरकरार है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 9430 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 8550 रुपये बढ़ा है। शुक्रवार, 27 फरवरी को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। आज 1 मार्च को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 168860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 168710 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5172.17 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 168860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 154800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 154630 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 168710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 168710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 154630 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 154800 168860
मुंबई 154630 168710
अहमदाबाद 154700 168760
चेन्नई 154630 168710
कोलकाता 154630 168710
हैदराबाद 154630 168710
जयपुर 154800 168860
भोपाल 154700 168760
लखनऊ 154800 168860
चंडीगढ़ 154800 168860

LPG Price Hike: होली से पहले लगा झटका, LPG सिलेंडर ₹28-₹31 हुआ महंगा; लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में वीकली बेसिस पर शानदार तेजी दर्ज की गई है। भाव 20000 रुपये बढ़ा है। 1 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 295000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,500 रुपये या लगभग एक प्रतिशत टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 89.72 डॉलर प्रति औंस पर है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

सोने-चांदी में आने वाला है और उछाल

28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व के आधा दर्जन से ज्यादा देशों पर भी हमले किए हैं। इससे यह लड़ाई काफी भड़कने की स्थिति बनती दिख रही है। इससे सोने और चांदी की चमक बढ़नी तय है। भूराजनीतिक तनाव के बीच इनवेस्टर्स सु​रक्षित निवेश के लिए सोने और चांदी की ओर रुख करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।