Gold Price Today: सोना हुआ और सस्ता, चांदी का भाव भी फिसला; अब क्या है रेट

Gold Price Today: दिल्ली में 16 मार्च की सुबह 22 कैरेट सोने की कीमत 146490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 159650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल में 24 कैरेट का भाव 159700 रुपये प्रति 10 ग्राम है

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 7:40 AM
Story continues below Advertisement
एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 2990 रुपये सस्ता हुआ है।

देश में सोने की कीमत में गिरावट जारी है। 16 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 159800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मुंबई में कीमत 159650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 2990 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 3650 रुपये नीचे आया है। शुक्रवार, 13 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 2,000 रुपये या 1.21 प्रतिशत गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका कारण डॉलर का मजबूत होना और वैश्विक मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे महंगाई बढ़ने का डर पैदा हो गया है। इसके चलते केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक रुख बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,986.34 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 159800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 146340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 159650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 159650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 146340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 146490 159800
मुंबई 146340 159650
अहमदाबाद 146390 159700
चेन्नई 146340 159650
कोलकाता 146340 159650
हैदराबाद 146340 159650
जयपुर 146490 159800
भोपाल 146390 159700
लखनऊ 146490 159800
चंडीगढ़ 146490 159800

March End Deadline: 31 मार्च से पहले निपटा लें 7 जरूरी टास्क, चूके तो उठाना पड़ सकता है नुकसान

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट का रुख बरकरार है। 16 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 274900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक सप्ताह में भाव 10000 रुपये नीचे आया है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 11,000 रुपये या 3.97 प्रतिशत गिरकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 80.03 डॉलर प्रति औंस है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।