Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹6540 तक महंगा, चांदी में ₹5000 का इजाफा; अभी क्या है कीमत

Gold Price Today: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर बढ़ोतरी जारी है

अपडेटेड May 17, 2026 पर 8:03 AM
Story continues below Advertisement

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी बरकरार है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 6540 रुपये तक बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 6470 रुपये तक चढ़ा है। आज 17 मई को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 157080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार, 15 मई को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,200 रुपये या 1.93 प्रतिशत टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मजबूत डॉलर और निवेशकों की ओर से भारी मुनाफावसूली के कारण सोना नीचे आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,548.46 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 143850 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 156930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 160910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 156930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 144000 157080
मुंबई 143850 156930
अहमदाबाद 143900 156980
चेन्नई 147500 160910
कोलकाता 143850 156930
हैदराबाद 143850 156930
जयपुर 144000 157080
भोपाल 143900 156980
लखनऊ 144000 157080
चंडीगढ़ 144000 157080

सिल्वर बार के इंपोर्ट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, 99.9% कैटेगरीज के लिए अब परमिट जरूरी

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर बढ़ोतरी जारी है। यह 5000 रुपये महंगी हुई है। 17 मई की सुबह चांदी का भाव 280000 रुपये प्रति किलोग्राम है। शुक्रवार, 15 मई को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 21,600 रुपये या 7.3 प्रतिशत टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 78.21 डॉलर प्रति औंस पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।