देश में सोना वीकली बेसिस पर सस्ता हुआ है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2960 रुपये नीचे आई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 2850 रुपये घटा है। आज 3 मई को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 151230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 150930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। गुरुवार, 30 अप्रैल को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत सोने की कीमत में 2,000 रुपये या 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
शुक्रवार को मजदूर दिवस/बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सराफा बाजार बंद थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,627.63 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 151230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 138350 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 150930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 152730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 138350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वहीं दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में वीकली बेसिस पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह 5000 रुपये महंगी हुई है। 3 मई की सुबह चांदी का भाव 265000 रुपये प्रति किलोग्राम है। गुरुवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में 1,800 रुपये या लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 75.91 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।