Gold Price Today: सोना हुआ और सस्ता, दिल्ली में ₹154890 पर आया 24 कैरेट का भाव; चांदी भी फिसली

Gold Price Today: संघर्ष विराम पर अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की योजना भी विफल हो गई। प्रगति की कमी ने अनिश्चितता को बढ़ाए रखा। कीमती धातुओं के लिए यह एक बाधा साबित हुआ। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट है

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 7:53 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,742.97 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में और गिरावट आई है। 23 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 154890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 154740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,742.97 डॉलर प्रति औंस पर है।

संघर्ष विराम पर अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की योजना भी विफल हो गई। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम की अवधि बढ़ा दी है। प्रगति की कमी ने अनिश्चितता को बढ़ाए रखा, जिससे कच्चे तेल और डॉलर की कीमतों को सपोर्ट मिला। वहीं कीमती धातुओं के लिए यह एक बाधा साबित हुआ।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141840 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 155450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 141990 154890
मुंबई 141840 154740
अहमदाबाद 141890 154790
चेन्नई 142490 155450
कोलकाता 141840 154740
हैदराबाद 141840 154740
जयपुर 141990 154890
भोपाल 141890 154790
लखनऊ 141990 154890
चंडीगढ़ 141990 154890

Sukanya Samriddhi Yojana: 21 साल से पहले भी निकाल सकते हैं पैसा, जानिए कब और कैसे

चांदी की कीमत

सोने की ही तरह दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 23 अप्रैल की सुबह भाव गिरकर 264900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 77.80 डॉलर प्रति औंस है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।