Gold Price Today: सोना हुआ और मजबूत, आगे भी बनी रह सकती है तेजी; चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 167090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि बुल केस में सोना 5700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने जनवरी की मीटिंग में ब्याज दरों में कोई बदलाव न करते हुए इन्हें स्थिर रखा है

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 8:09 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5256.35 डॉलर प्रति औंस है।

Gold Rate Today: सोने की कीमत में 29 जनवरी की सुबह तेजी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 167240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 167090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5256.35 डॉलर प्रति औंस है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख ने कीमतों को बढ़ावा दिया। अमेरिकी डॉलर पिछले 4 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 167240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 153310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 153160 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 167090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 167090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 153160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 153310 167240
मुंबई 153160 167090
अहमदाबाद 153210 167140
चेन्नई 153160 167090
कोलकाता 153160 167090
हैदराबाद 153160 167090
जयपुर 153310 167240
भोपाल 153210 167140
लखनऊ 153310 167240
चंडीगढ़ 153310 167240

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने जनवरी की मीटिंग में ब्याज दरों में कोई बदलाव न करते हुए इन्हें स्थिर रखा है। फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का कहना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती है। महंगाई और रोजगार दोनों के लिए जोखिम कम है। यह आउटलुक संकेत देता है कि उधार लेने की लागत में किसी भी और कटौती से पहले लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की दो दिन की बैठक के बाद पॉलिसीमेकर्स ने 10-2 से वोट करके बेंचमार्क ब्याज दर को 3.50%-3.75% की रेंज में रखने का फैसला किया।

एनालिस्ट्स को सोने में और तेजी आने की गुंजाइश दिख रही है। सोसाइटे जेनरल का अनुमान है कि साल के आखिर तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। इस बीच, मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि रैली जारी रह सकती है और बुल केस में सोना 5700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।

Union Budget 2026: बजट के बाद सोना खरीदना हो सकता है सस्ता! सरकार के इन ऐलान से गोल्ड खरीदना होगा आसान

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में भी तेजी है। 29 जनवरी की सुबह कीमत 380100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 112.22 डॉलर प्रति औंस पर है। चांदी को निवेश के साथ-साथ मजबूत औद्योगिक मांग का भी फायदा मिल रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।