Gold Price Today: रामनवमी पर सोना चढ़ा, चांदी में भी इजाफा; चेक करें नए रेट

Gold Price Today: एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 4,900 रुपये या 3.38 प्रतिशत बढ़कर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमत 11,250 रुपये या 4.89 प्रतिशत बढ़कर 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई

अपडेटेड Mar 26, 2026 पर 7:47 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,556.55 डॉलर प्रति औंस है।

26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर देश में सोने की कीमत में तेजी है। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 146830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु में कीमत 146680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 4,900 रुपये या 3.38 प्रतिशत बढ़कर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अमेरिका के साथ ईरान के संभावित संघर्षविराम की उम्मीद जगी है, जिसके कारण कच्चे तेल और डॉलर की कीमतों में गिरावट आई है।

खबरों के अनुसार, ईरान को इस संघर्ष में संघर्षविराम तक पहुंचने के लिए अमेरिका से 15-सूत्रीय प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। हालांकि, ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,556.55 डॉलर प्रति औंस है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 146830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 134610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 134460 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 146680 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 146680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 134460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 134610 146830
मुंबई 134460 146680
अहमदाबाद 134510 146730
चेन्नई 134460 146680
कोलकाता 134460 146680
हैदराबाद 134460 146680
जयपुर 134610 146830
भोपाल 134510 146730
लखनऊ 134610 146830
चंडीगढ़ 134610 146830

गोल्ड शानदार निवेश... लेकिन समय पर बेचना भी जरूरी, जानिए प्रॉफिट बुकिंग के 5 सबसे सही मौके

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी तेजी है। 26 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 250100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 11,250 रुपये या 4.89 प्रतिशत बढ़कर 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 72.67 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।