देश में सोने की कीमत और चढ़ गई है। 21 मई की सुबह ज्यादातर शहरों में सोना महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 158510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 158360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अमेरिकी बॉन्ड की हाई यील्ड और डॉलर मजबूत होने के बावजूद कीमती धातुओं में नई खरीदारी से सोने की घरेलू कीमतों को सपोर्ट मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,483.54 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 158510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 145310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 145160 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 158360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 160900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 158360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 145160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में गिरावट दिख रही है। 21 मई की सुबह चांदी का भाव 279900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 5,000 रुपये टूटकर 2,66,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। एनालिस्ट्स का मानना है कि कमजोर औद्योगिक मांग और हाल में कीमतों में आए भारी उतार-चढ़ाव के बाद लगातार मुनाफावसूली के कारण चांदी की कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 75.42 डॉलर प्रति औंस पर है।