देश में सोने की कीमत में और गिरावट देखने को मिली है। 28 मई की सुबह ज्यादातर शहरों में सोना सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 158430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 158280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,100 रुपये घटकर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव और सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की बढ़ती मांग के कारण निवेशक सोने को लेकर सतर्क हैं। दक्षिणी ईरान में अमेरिका के नए हमलों के बाद सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में डॉलर की मांग बढ़ी।
अमेरिका-ईरान बातचीत पर अभी भी अनिश्चितता के बादल छाए हैं। निकट भविष्य में किसी समझौते की उम्मीदें कम होने से ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक व्यापार में संभावित रुकावटों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इससे यह डर पैदा हो गया है कि महंगाई लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती है। ऐसे में हो सकता है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व लंबे समय तक अपनी सख्त मौद्रिक नीति जारी रखे। यह सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के लिए एक निगेटिव फैक्टर है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,461.02 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 158430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 145240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 145090 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 158280 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 159810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 158280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 145090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की ही तरह दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत भी और नीचे आई है। 28 मई की सुबह चांदी का भाव 284900 रुपये प्रति किलोग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 3,300 रुपये टूटकर 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 74.96 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और अन्य कीमती धातुओं के बाजारों में कारोबार के माहौल पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों का असर बना हुआ है।