Gold Rate Today In India: लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है तो चांदी की भी चमक आज फीकी पड़ी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। दो दिनों में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹280 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹260 सस्ते हुए हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में आज सस्ती हुई है। लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।
