Gold Rate Today In India: एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज 19 मई गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹710 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹660 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। अब चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन दिल्ली में आज यह महंगी हुई है और इन दो दिनों में इसके भाव प्रति किग्रा ₹10,100 बढ़े हैं।
इनकी कीमतों पर कच्चे तेल में उबाल, बॉन्ड यील्ड में उछाल और अमेरिका-ईरान के समझौते को लेकर अनिश्चितता के चलते उठा-पटक दिख रही है। साथ ही इनके आयात पर ड्यूटी बढ़ाकर 6% से 15% कर दी है, इसका असर भी भाव पर है। चांदी की चमक बढ़ने की एक और वजह है कि चांदी की कई कैटेगरी को 'फ्री' इंपोर्ट लिस्ट से हटाकर 'रिस्ट्रिक्टेड' कैटेगरी में डाल दिया है। यानी अब कई तरह की चांदी बिना सरकारी मंजूरी के इंपोर्ट नहीं की जा सकेगी।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन चमकी चांदी
चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज इसके भाव ऊपर चढ़े हैं। इससे पहले लगातार तीन दिनों में एक किलो चांदी ₹30,000 सस्ती हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 महंगी होकर ₹2,90,100 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹3,00,100 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।