Get App

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन गोल्ड सस्ता, लेकिन बढ़ी चांदी की चमक, चेक करें लेटेस्ट भाव

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है तो चांदी इस दौरान महंगी हुई है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 19, 2026 पर 7:39 AM
Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन गोल्ड सस्ता, लेकिन बढ़ी चांदी की चमक, चेक करें लेटेस्ट भाव
Gold-Silver Rate Today In India: आज लगातार दूसरे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है तो चांदी लगातार दूसरे दिन आज चमकी है।

Gold Rate Today In India: एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज 19 मई गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹710 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹660 सस्ता हुआ है।  आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। अब चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन दिल्ली में आज यह महंगी हुई है और इन दो दिनों में इसके भाव प्रति किग्रा ₹10,100 बढ़े हैं।

इनकी कीमतों पर कच्चे तेल में उबाल, बॉन्ड यील्ड में उछाल और अमेरिका-ईरान के समझौते को लेकर अनिश्चितता के चलते उठा-पटक दिख रही है। साथ ही इनके आयात पर ड्यूटी बढ़ाकर 6% से 15% कर दी है, इसका असर भी भाव पर है। चांदी की चमक बढ़ने की एक और वजह है कि चांदी की कई कैटेगरी को  'फ्री' इंपोर्ट लिस्ट से हटाकर 'रिस्ट्रिक्टेड' कैटेगरी में डाल दिया है। यानी अब कई तरह की चांदी बिना सरकारी मंजूरी के इंपोर्ट नहीं की जा सकेगी।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

सब समाचार

+ और भी पढ़ें