Gold Rate Today In India: ताबड़तोड़ रैली के बाद मुनाफावसूली के चलते सोने और चांदी की चमक आज भी फीकी पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन इनके भाव फीके हुए हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹10,330 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹9460 सस्ते हुए हैं। इससे पहले एक दिन की स्थिरता से पहले लगातार चार दिनों में 10 ग्राम का 24 कैरट गोल्ड ₹12,110 और 22 कैरट गोल्ड ₹11,100 सस्ता हुआ। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹15,100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन फिर फिसली
चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹15,100 कम हुए हैं। एक दिन की स्थिरता से पहले लगातार चार दिनों में एक किलो चांदी ₹30,000 सस्ती हुई थी। आज की बात करें तो दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं और ₹2,29,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,34,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।
इस कारण फीकी पड़ रही सोने-चांदी की चमक
वैश्विक तनाव के बावजूद सोने-चांदी की कमजोरी ने निवेशकों को चौंका दिया है। हालांकि बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और वैश्विक संकेतों की वजह से इन दोनों पर दबाव बना हुआ है। अमेरिका और ईरान की गहराती लड़ाई ने मार्केट में अनिश्चितता बढ़ा दी है। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल सप्लाई के लिए काफी अहम है और ईरान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने उसके पावर प्लांट्स पर हमला किया तो खाड़ी देशों के एनर्जी और पानी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर जवाबी हमला होगा और होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसने मार्केट में हलचल बढ़ा दी।
जियोजीत इंवेस्टमेंट्स के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ वी के विजयकुमार के मुताबिक आमतौर पर युद्ध या वैश्विक संकट के समय सोना और चांदी मजबूत होते हैं, क्योंकि निवेशक सुरक्षित विकल्प तलाशते हैं लेकिन इस बार बड़ी खरीदारी पहले ही हो चुकी थी, तो अब अब कीमतें संतुलन की ओर लौटती दिखाई दे रही हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।