Gold Rate Today In India: ताबड़तोड़ रैली के बाद मुनाफावसूली के चलते सोने और चांदी की चमक आज भी फीकी पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन इनके भाव फीके हुए हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹10,330 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹9460 सस्ते हुए हैं। इससे पहले एक दिन की स्थिरता से पहले लगातार चार दिनों में 10 ग्राम का 24 कैरट गोल्ड ₹12,110 और 22 कैरट गोल्ड ₹11,100 सस्ता हुआ। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹15,100 सस्ती हुई है।
