Gold Rate Today In India: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने जियोपॉलिटिकल टेंशन में नरमी की संभावना बढ़ाई तो गोल्ड की चमक बढ़ गई। हालांकि इंडस्ट्रीज की तरफ से डिमांड को लेकर अनिश्चितता के चलते चांदी पर दबाव बना है तो इसकी चमक आज फीकी पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज 19 मई को गोल्ड की चमक बढ़ी है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹330 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹310 सस्ता हुआ है। इससे पहले लगातार दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड ₹870 और 22 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹800 नीचे आया था। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। अब चांदी की बात करें तो लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज दिल्ली में यह सस्ती हुई है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। चार दिनों की स्थिरता से पहले 21 मई को चांदी के भाव प्रति किलो ₹5,000 महंगे हुए थे। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,84,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,94,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।