Gold Price Today: लोहड़ी पर और चढ़ा सोना, दिल्ली में ₹142310 हुआ 10 ग्राम का भाव; ये हैं नए रेट

Gold Price Today: मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 142160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ताजा मांग से सोने में उछाल है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 8:17 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव रिकॉर्ड 4601.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

Gold Rate Today: 13 जनवरी को लोहड़ी की सुबह देश में सोने की कीमत में तेजी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 142310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 142160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव रिकॉर्ड 4601.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ताजा मांग से सोने में उछाल है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 142310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 130460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130310 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 142160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 130310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 130460 142310
मुंबई 130310 142160
अहमदाबाद 130360 142210
चेन्नई 130310 142160
कोलकाता 130310 142160
हैदराबाद 130310 142160
जयपुर 130460 142310
भोपाल 130360 142210
लखनऊ 130460 142310
चंडीगढ़ 130460 142310

SIP discontinuation: म्यूचुअल फंड में घट रहा निवेश, जानिए किन 5 वजह से SIP बंद कर रहे निवेशक

ईरान में बढ़ती अशांति और रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी रहने से भू-राजनीतिक चिंताएं भी फिर से बढ़ी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बिजनेस करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। वह यह भी कह चुके हैं कि वह ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद उसके खिलाफ सैन्य विकल्प के बारे में विचार कर रहे हैं। इससे पहले ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका या तो ग्रीनलैंड को खरीद सकता है या फिर उसे अपने कब्जे में ले सकता है। डेनमार्क ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह ग्रीनलैंड की रक्षा के लिए सैन्य ताकत का इस्तेमाल करेगा। इससे पहले अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में और कटौती करने के लिए मजबूर होने की बढ़ती उम्मीदें भी सोने-चांदी में तेजी की एक वजह हैं। अनिश्चितता को और बढ़ाते हुए अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस ने फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है। ट्रंप और पॉवेल के बीच बढ़ते झगड़े से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई है। फेडरल रिजर्व की आजादी को लेकर बड़ी चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं।

चांदी की कीमत

सोने की ही तरह चांदी में भी तेजी है। 13 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत 270100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 84.61 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।