Gold Rate Today In India: कच्चे तेल के उबाल में सोने और चांदी की चमक आज फीकी पड़ी है। चांदी पर इंडस्ट्रीज की तरफ से डिमांड को लेकर अनिश्चितता के चलते भी दबाव बना है। गोल्ड की बात करें तो एक दिन के उछाल के बाद लगातार दूसरे दिन आज 27 मई को गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹490 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹460 सस्ता हुआ है। इससे पहले एक दिन की स्थिरता के बाद 25 मई को 24 कैरट वाला गोल्ड ₹320 और 22 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹300 ऊपर चढ़ा था। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। अब चांदी की बात करें तो लगातार पांच दिनों की स्थिरता के बाद आज दिल्ली में यह सस्ती हुई है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
(नोट: ये भाव इंडिकेटिव हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य लेवीज शामिल नहीं हैं। सटीक भाव के लिए अपने नजदीकी ज्वैलर से संपर्क करें।)
लगातार पांच दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार पांच दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। चार दिनों की स्थिरता से पहले 21 मई को चांदी के भाव प्रति किलो ₹5,000 महंगे हुए थे। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,84,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,94,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।