Gold Rate Today: सोने के भाव में और उछाल देखा जा रहा है। बुधवार, 11 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 158940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 158790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,052.43 डॉलर प्रति औंस है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 158940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 145710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 145560 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 158790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 158790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 145560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े का मानना है कि 2026 में 10 ग्राम सोने का भाव 2,00,000 रुपये और एक किलोग्राम चांदी का भाव 5,00,000 रुपये तक जा सकता है। अगर सरकार सोने-चांदी पर GST और इंपोर्ट ड्यूटी घटाती है तो भाव में कमी आ सकती है।
दूसरी कीमती धातु चांदी में गिरावट है। 11 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत 289900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इसस पहले चांदी जनवरी में 4 लाख रुपये के पार निकल गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर भाव 82.16 डॉलर प्रति औंस है।