Gold Rate Today: सोने के भाव में और उछाल देखा जा रहा है। बुधवार, 11 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 158940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 158790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,052.43 डॉलर प्रति औंस है।
