Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में आई गिरावट, 55,000 रुपये हो गया है 22 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today: आज लगातार दूसरे दिन बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के रेट में गिरावट आई। सोने का भाव 60,052 रुपये पर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के पांचवें आखिरी दिन शुक्रवार को सोने का भाव 309 रुपये की गिरावट रही। ये आज 60,052 रुपये पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड May 26, 2023 पर 1:33 PM
Gold Price Today: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Price Today: आज लगातार दूसरे दिन बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के रेट में गिरावट आई। सोने का भाव 60,052 रुपये पर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के पांचवें आखिरी दिन शुक्रवार को सोने का भाव 309 रुपये की गिरावट रही। ये आज 60,052 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 91 रुपये गिरा। चांदी 70,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

सोने के भाव में आई गिरावट - 60,000 रुपये के करीब आया 10 ग्राम का भाव

कल सोने का भाव 60,361 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 309 रुपये गिरकर 60,052 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 283 रुपये गिरकर 55,008 रुपये पर कारोबार कर रहा है।


IBJA की वेबसाइट पर ये रहा दाम

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना गुरुवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 26 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 25 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 60052 60361 -309
Gold 995 (23 कैरेट) 59812 60119 -307
Gold 916 (22 कैरेट) 55008 55291  -283
Gold 750 (18 कैरेट) 45039 45271 -232
Gold 585 ( 14 कैरेट) 35130 35311 -181
Silver 999 70191  Rs/Kg 70285 Rs/Kg -94 Rs/Kg

गोल्ड के भाव में रहेगी तेजी

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, गोल्ड का भाव 62,000 रुपये के करीब आया था, फिर इसमें थोड़ा करेक्शन आया। हालांकि, अब ये एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।

भारत में इस साल सामान्य रहेगा मानसून, 4 जून के आसपास पहुंचेगा केरल: मौसम विभाग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।