Gold Price Today: सोने के भाव में आई गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के रेट में गिरावट आई। सोने का भाव 60,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने का भाव 452 रुपये की गिरावट रही। ये आज 60,228 रुपये पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड May 25, 2023 पर 2:12 PM
Akshaya Tritiya 2023: आज देश भर में सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के रेट में गिरावट आई। सोने का भाव 60,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने का भाव 452 रुपये की गिरावट रही। ये आज 60,228 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 817 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सोने के भाव में रही तेजी 

कल सोने का भाव 60,680 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 452 रुपये गिरकर 60,228 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 414 रुपये गिरकर 55,169 रुपये पर कारोबार कर रहा है।


IBJA की वेबसाइट पर ये रहा दाम

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बुधवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 24 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 23 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 60228 60680 -452
Gold 995 (23 कैरेट) 59987 60437 -450
Gold 916 (22 कैरेट) 55169 55583  -414
Gold 750 (18 कैरेट) 45171 45510 -339
Gold 585 ( 14 कैरेट) 35233 35498 -265
Silver 999 70312  Rs/Kg 71129 Rs/Kg -817 Rs/Kg

गोल्ड के भाव में रहेगी तेजी

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, गोल्ड का भाव 62,000 रुपये के करीब आया था, फिर इसमें थोड़ा करेक्शन आया। हालांकि, अब ये एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।

शॉर्ट टर्म में इंजीनियर्स, LIC HF और लॉरस लैब्स से हो सकती है 13 फीसदी की शानदार कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।