Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन से पहले सोने के दाम 71,500 रुपये के ऊपर बने हुए हैं।राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,650 रुपये रही। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत 82,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है।
16 अगस्त को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 65,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 65,540 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 65,590 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 71,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
कल गुरुवार को 15 अगस्त के कारण कमोडिटी मार्केट बंद था। बुधवार को गोल्ड का दाम 73,000 रुपये के पार था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती मेटल की कीमतों में उछाल के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 300 रुपये मजबूत होकर 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।