Gold Price Today: आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 50 रुपये की तेजी के साथ एक नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है जब सोने में तेजी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 50 रुपये बढ़कर 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के ताजा उच्च स्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को सोना 78,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
