Get App

Gold Price Today: ₹115000 से कम में, इन शहरों में 18 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड खरीदना और सस्ता

Gold Rate Today: गोल्ड पर दबाव बढ़ता जा रहा है। अब दिल्ली से पटना और चेन्नई तक देश के 10 शहरों में कुछ जगहों पर 18 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1.15 लाख से कम में मिल रहा है। जानिए गोल्ड पर दबाव की वजह, आगे क्या रुझान है और 10 शहरों में 24 से 18 कैरट के लेटेस्ट भाव क्या हैं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 7:40 AM
Gold Price Today: ₹115000 से कम में, इन शहरों में 18 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड खरीदना और सस्ता
Gold-Silver Rate Today In India: सोने-चांदी के भाव आज नीचे आए हैं। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today in India: ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड के फैसले से पहले गोल्ड पर बना दबाव आज भी जारी रहा। इसकी कमजोरी की मुख्य वजह कच्चे तेल का उबाल है। इस उबाल में महंगाई की रफ्तार तेज हो सकती है और इससे इस बात के आसार बढ़े हैं कि इनफ्लेशन यानी महंगाई दर को कंट्रोल में रखने के लिए अमेरिका का फेडरल रिजर्व ब्याज महंगा कर सकता है। इसके चलते गोल्ड जैसे ब्याज नहीं देने वाली एसेट्स का आकर्षण फीका पड़ा तो भाव पर दबाव पड़ा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक 15 सितंबर को शुरू हो चुकी ह और इसके नतीजे 16 सितंबर को आएंगे।

पहले गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार तीसरे दिन आज इसके भाव नीचे आए हैं। इन तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1420 और 22 कैरट वाला ₹1310 सस्ता हुआ है। इसमें से आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती से लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

सब समाचार

+ और भी पढ़ें