Gold Rate Today in India: पश्चिमी एशिया में जारी तनाव ने लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी की है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज इसके भाव नीचे आए हैं। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1270 और 22 कैरट वाला ₹1160 सस्ता हुआ है। इसमें से आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती से एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज इसके भाव कम हुए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।
