Gold Rate Today in India: डॉलर की मजबूती और ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते गोल्ड की चमक आज लगातार दूसरे दिन फीकी हुई है तो इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी से चांदी पर भी दबाव दिखा। डॉलर में मजबूती पर दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। गोल्ड के भाव की बात करें तो एक दिन की मजबूती के बाद लगातार दो दिनों में 10 ग्राम 24 कैरट वाला गोल्ड ₹230 और 22 कैरट वाला ₹210 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरट और 22 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 सस्ता हुआ है। इससे पहले 24 अगस्त को 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹880 और 22 कैरट वाला ₹800 महंगा हुआ था। अब चांदी की बात करें तो आज इसकी चमक फीकी हुई है। लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।
