Get App

Gold Rate Today: सोना हुआ और महंगा, लगातार चढ़ रहा भाव; 10 बड़े शहरों में 24 और 22 कैरेट का ये है नया रेट

Gold Rate Today: सोने की कीमत में तेजी की वजह मजबूत हाजिर मांग, पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद निचली कीमत पर खरीदारी बढ़ना है। सोने की तरह दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी तेजी है। प्लेटिनम का भाव भी चढ़ा है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 24, 2026 पर 8:04 AM
Gold Rate Today: सोना हुआ और महंगा, लगातार चढ़ रहा भाव; 10 बड़े शहरों में 24 और 22 कैरेट का ये है नया रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,133.39 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में तेजी गुरुवार, 23 जुलाई को भी बनी हुई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 146570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 146520 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अन्य शहरों में भी सोना और महंगा हो गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,900 रुपये बढ़कर 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। यह दो सप्ताह का उच्च स्तर है।

सोने की कीमत में तेजी की वजह मजबूत हाजिर मांग, पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद निचली कीमत पर खरीदारी बढ़ना है। रॉयटर्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,133.39 डॉलर प्रति औंस पर है। अगस्त में डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 4,136.8 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 146570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 134460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें