Gold Rate Today in India: कच्चे तेल की नरमी ने गोल्ड की चमक बढ़ाई है। लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज इसके भाव ऊपर चढ़े हैं। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1050 और 22 कैरट वाला ₹960 महंगा हुआ है। इसमें से आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 ऊपर चढ़ा है। चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती से लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद आज इसकी चमक फीकी पड़ी है और एक किलो चांदी ₹100 नीचे आई है।
