Get App

Gold Price Today: 75000 रुपये के पार 22 कैरेट गोल्ड का रेट, चेक करें 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Price Today: सोने का भाव बजट से पहले नए रोजाना छलांग लगाए जा रहा है। आज सोना कल की तुलना में 600 रुपये तक महंगा हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 82,200 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 75,200 के ऊपर ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Jan 23, 2025 पर 8:20 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: 22 कैरेट सोने के भाव 75,000 रुपये के ऊपर आ गया है।

Gold Price Today: सोने का भाव बजट से पहले नए रोजाना छलांग लगाए जा रहा है। आज सोना कल की तुलना में 600 रुपये तक महंगा हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 82,200 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 75,200 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। यहां जानें दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में गुरुवार 23 जनवरी 2025 को क्या रहा सोने का भाव।

22 कैरेट गोल्ड का दाम

देश में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 75,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। देश में ज्यादातर ज्वैलरी 22 कैरेट सोने में बनाई जाती है। 22 कैरेट सोने का भाव चढ़ने या घटने का असर सीधे बायर्स पर होता है। अब जब 22 कैरेट सोने का भाव महंगा होता है, तो ज्वैलरी का रेट भी महंगा हो जाएगा।


23 जनवरी 2025 को महंगी हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,500 रुपये पर है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है।

बीते छह महीने में सोने ने दिया कितना रिटर्न?

23 जुलाई 2024 को बजट पेश होने से पहले सोना करीब 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। बजट में सरकार द्वारा सोने पर कस्टम ड्यूटी घटाने से इसकी कीमत में 6,500 रुपये तक की गिरावट आई और दाम घटकर करीब 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गए। हालांकि, छह महीने बाद सोने की कीमतें फिर से अपने पुराने स्तर की ओर बढ़ रही हैं। पिछले छह महीनों में सोने का रिटर्न लगभग शून्य रहा है।

23 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 75,400 82,240
नोएडा 75,400 82,240
गाजियाबाद 75,400 82,240
जयपुर 75,400 82,240
गुड़गांव 75,400 82,240
लखनऊ 75,400 82,240
मुंबई 75,250 82,090
कोलकाता 75,250 82,090
पटना 75,300 82,140
अहमदाबाद 75,300 82,140
भुवनेश्वर 75,250 82,090
बेंगलुरु 75,250 82,090

सोने की कीमत कैसे तय होती है ?

भारत में सोने की कीमत कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम, रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क और देश में सोने की मांग-सप्लाई। शादी और त्योहारों के सीजन में सोने की मांग बढ़ने से इसके दाम भी बढ़ जाते हैं। साथ ही, न्यूयॉर्क और लंदन जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतें भी भारत की कीमतों को सीधे प्रभावित करती हैं।

सोने-चांदी का रेट

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 23, 2025 8:20 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।